ePaper

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 22 Oct 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में हुए थे घायल

विज्ञापन

अररिया. अररिया- फारबिसगंज फोरलेन मार्ग मानिकपुर चौक के समीप विगत रविवार को ऑटो व बाइक में टक्कर हो गई थी. जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी. वहीं दूसरा घायल सिमराहा थाना क्षेत्र के आरटीमोहन निवासी मोहन निवासी रामानंद रजक के पुत्र प्रदीप रजक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों ने नेपाल के अस्पताल में भर्ती कराया. नेपाल में घायल युवक की मौत इलाज के क्रम में बुधवार को हो गयी. शव को परिजनों ने घर लाया. सूचना पर सिमराहा पुलिस ने आरटीमोहन गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन