नये वोटरों का नाम जोड़ने व सुधार करने की दी जानकारी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 May 2025 8:33 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन पलासी में मंगलवार को मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी व पर्यवेक्षीय स्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया.

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन पलासी में मंगलवार को मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी व पर्यवेक्षीय स्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया. शिविर में जोकीहाट विस व सिकटी विस क्षेत्र के मतदान केंद्रों के बीएलओ व पर्यवेक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षक के रूप में एएलएमटी राजेंद्र प्रसाद साह, सहायक प्रशिक्षक के रूप में निवास कुमार झा, अनिल कुमार मंडल, रवि शंकर प्रसाद, संतोष कुमार मंडल, अमोद जयसवाल मौजूद थे. प्रशिक्षण के क्रम में एएलएमटी राजेंद्र प्रसाद साह ने बीएलओ व पर्यवेक्षकों के कार्य व दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी. इस क्रम में उन्होंने बीएलओ की नियुक्ति, घर-घर सर्वेक्षण, प्रपत्र छह, सात व आठ भरने की विस्तृत जानकारी दी. इस क्रम में उन्होंने नये मतदाता का नाम जोड़ने, नाम सुधार करने व मृत मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की विस्तृत जानकारी दी. इस क्रम में निर्वाचक निमयावली तथ्य, रूल प्ले, मूल्यांकन के साथ-साथ प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया. प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी के रूप में बीपीआरओ अखिलेश कुमार थे. प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षक राजेंद्र प्रसाद साह, अनिल कुमार मंडल, निवास कुमार झा, संतोष कुमार मंडल, पंकज कुमार झा, संजीव कुमार झा, प्रमोद कुमार यादव, जाफर अली, अशरफ अली, सुनिल रविदास, संजय कुमार मांझी, मसूद आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन