खेल-खेल में नदी में गिरा मासूम, लापता

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव वार्ड संख्या छह में शनिवार को गांव के अफसर उर्फ बिल्लू का छह वर्षीय पुत्र इनायत खेलते-खेलते बकरा नदी में डूब गया. समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी थी. लेकिन परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इनायत अपने साथियों के साथ नदी किनारे खेल रहा था. इसी दौरान किसी बच्चे ने मजाक में धक्का दे दिया जिससे वह नदी में जा गिर और गहरे पानी में चला गया. बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े. लेकिन तब तक इनायत पानी में गायब हो चुका था. घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गयी. इस घटना के बाद मटियारी गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन