अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

मौसम के बदलते ही मौसमी बीमारी से लोग हो रहे हैं परेशान

विज्ञापन

फारबिसगंज. नवंबर के महीना के शुरू होने से पूर्व ही मौसम में अचानक आये बदलाव के कारण इन दिनों लोग मौसमी बीमारी सर्दी, बुखार, जुकाम, एलर्जी व उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान हैं. जिसके कारण अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में ओपीडी में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की भीड़ बढ़ रही है. मौसमी बीमारी से परेशान लोग इलाज कराने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच रहे हैं. जिसके कारण ओपीडी में दिखाने वाले मरीजों के पंजीयन के लिए बनाये गये पंजीयन काउंटर पर मरीजों की काफी भीड़ देखी जा रही है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार आम दिनों में प्रतिदिन लगभग तीन सौ लोग अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए पहुंचते थे. लेकिन अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के प्रथम सप्ताह के बीच में जैसे ही मौसम ने करवट ली है व मौसम में हल्की नमी आयी है कि अस्पताल के ओपीडी में प्रति दिन चार से पांच सौ लोग इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. जो अपना पंजीयन करा कर ओपीडी में चिकित्सीय सेवा में उपलब्ध चिकित्सकों से अपना स्वास्थ्य जांच करवा कर अपना उपचार करा रहे हैं. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार, पूर्व उपाधीक्षक डॉ रेशमा रजा, डॉ मुन्ना कुमार, डॉ केएन सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ संतोष भगत, डॉ आफिया आफरीन, डॉ सरबजीत निरंजन, डॉ अर्चना प्रसाद सहित अस्पताल में पदस्थापित अन्य चिकित्सक अपने-अपने रोस्टर के अनुरूप अस्पताल के ओपीडी में स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों का उपचार करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन