अपार आइडी जनरेट करने में लायें तेजी : डीइओ

अभी तक 50 प्रतिशत बच्चों का आइडी हुआ है जेनरेट
-4प्रतिनिधि, अररिया डीइओ संजय कुमार ने कहा कि सभी सरकारी व निजी विद्यालय के संचालक बच्चों के अपार आइडी निर्माण में तेजी लायें. ऐसा देखा जा रहा है कि बहुत सारे एचएम व निजी विद्यालय के संचालक इसको गंभीरता से नहीं ले रहे जो काफी खेद की बात है. उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल में अभी तक मात्र 50 प्रतिशत ही बच्चे का अपार आइडी जनरेट हो पाया है. जिसके तेजी लाने का उन्होंने सभी एचएम को निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि निजी विद्यालय इसको लेकर कोई गंभीर नहीं है. इसलिए इन विद्यालयों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है. डीइओ निजी विद्यालय के सभी संचालकों से बच्चों के अपार आईडी निर्माण को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी निजी विद्यालय के संचालक को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर वो नहीं करते है तो अगले सप्ताह में रिपोर्ट के आधार पर काम नहीं करने वाले निजी स्कूल की संबद्धता रद्द कर दी जायेगी. डीइओ ने सरकारी व निजी विद्यालय के एचएम व संचालक से कहा कि इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द इस काम की अपने अपने स्कूल में पूरा करने का काम करें. अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बाध्यता हो जायेगी. मालूम हो कि शिक्षा विभाग वैसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित करना चाहती है जो एक साथ कई स्कूल मदरसा व आंगनबाड़ी केंद्र पर नामांकित है व सरकारी लाभ उठा रहे हैं. इसी को रोकने के लिए स्कूलों में बच्चों का अपार आइडी बनाया जा रहा है. ताकि स्कूलों से फर्जी नामांकन को रोका जा सके. सरकार इसको लेकर काफी गंभीर है. जिसे हर हाल में स्कूल के एचएम व निजी स्कूल के संचालक को करना ही होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










