मोबाइल चोरी, खो जाने पर व ई-सिम बंद होने पर मोबाइल नंबर से लिंक खाता को करायें फ्रिज : साइबर थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष रजिया सुल्ताना ने साइबर अपराध के रोकथाम को लेकर अररिया पुलिस के फेसबुक पेज के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है.

विज्ञापन

अररिया. पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष रजिया सुल्ताना ने साइबर अपराध के रोकथाम को लेकर अररिया पुलिस के फेसबुक पेज के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है. पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राय: यह देखा जा रहा है कि जिन लोगों का मोबाइल फोन चोरी या खो जा रहा है या फिर कुछ लोगो का सिम ई-सिम में परिवर्तित कर रुपये की निकासी हो रही है. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिनका भी मोबाइल चोरी या खो जा रहा है या आपका ई-सिम मोबाइल में काम करना बंद हो जा रहा है तो सबसे पहले उस मोबाइल नंबर से लिंक जितने भी खाता हैं, जिस-जिस बैंक में हैं, उनको पहले आप संबंधित बैंक जाकर उस खाता को फ्रिज करायें. साइबर ठगी को रोकने का पहला तरीका यही है. यदि आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाती है. क्योंकि आपका सिम कार्ड से यूपीआइ बनाकर रुपये की निकासी कर ली जाती है. पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरह के जो साइबर क्राइम हो रहे हैं एक हीं हैं. आप जितना जल्दी अपना खाता फ्रिज कराते हैं, रिपोर्टिंग कराते हैं तो आप उतनी जल्दी साइबर ठगी से बचेगें. रिपोर्टिंग के बाद आपके सिम कार्ड से यूपीआइ जो बनायी जाती है. उससे 24 घंटे में पहली बार पांच हजार रुपये की ही निकासी हो सकती है. उससे ज्यादा निकासी साइबर फ्रॉड नही कर सकते हैं. आसानी से साइबर ठगी से आप बच पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन