आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पति शादी के बाद से ही पत्नी को करता था प्रताड़ित

विज्ञापन

31- प्रतिनिधि, भरगामा भरगामा थाना क्षेत्र के नया भरगामा कैटान टोला, वार्ड संख्या 3 निवासी प्रदीप कुमार दास को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार दास अपनी शादी के बाद से हीं पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा थे व उसे आत्महत्या के लिये मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. विवाहिता के परिजनों को जब इस अत्याचार की जानकारी मिली, तो उन्होंने भरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. आवेदन प्राप्त होने के बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये जगह-जगह छापेमारी की गई. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रदीप कुमार दास पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है. सूचना के आधार पर भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार व सशस्त्र बल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये वहां छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त प्रदीप कुमार दास के खिलाफ भरगामा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) व परिवर्तित धारा 108/3(5) के तहत मामला दर्ज है. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन