गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन
फारबिसगंज. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के तहत सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. उक्त योजना के तहत अस्पताल के एएनसी कक्ष में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं का जहां एएनसी कक्ष में ड्यूटी पर तैनात जीएनएम ने ब्लड प्रेशर, वजन, शरीर में रक्त की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक जांच की गयी. ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक सह अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ रेशमा रजा ने अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाली गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच कर उसे उचित चिकित्सीय परामर्श दिया. चिकित्सीय परामर्श के बाद गर्भवती महिलाओं को अस्पताल द्वारा आयरन, कैल्शियम आदि की दवा भी उपलब्ध करायी गयी. विशेष शिविर में चिकित्सकों ने 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया व दवा वितरित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









