नाग पंचमी पर अररिया में उमड़ी आस्था, 501 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा के दौरान समाजसेवी अविनाश आनंद व श्रद्धालु महिला | Prabhat Khabar Network

अररिया के सार्वजनिक विषहरी मंदिर से नाग पंचमी पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 501 महिलाओं ने परमान नदी से पवित्र जल भरकर आस्था का संदेश दिया।

विज्ञापन

अररिया : नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को अररिया शहर भक्तिमय हो उठा. शिवपुरी स्थित सार्वजनिक विषहरी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. पारंपरिक वेशभूषा में सजी 501 महिलाओं ने कलश लेकर यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान पूरे शहर में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा.

कलश यात्रा सुबह सार्वजनिक विषहरी मंदिर से शुरू हुई. यात्रा कोल्ड स्टोर, बस स्टैंड, एडीबी चौक, चांदनी चौक और काली मंदिर होते हुए परमान नदी के तट पर पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा.

जयघोष से गूंजता रहा शहर

परमान नदी से जल भरने के बाद कलश यात्रा आश्रम चौक और महादेव चौक होते हुए पुन: सार्वजनिक विषहरी मंदिर पहुंची. इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालु बोल बम, नाग देवता और मनसा देवी के जयघोष करते रहे. ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आये.

मंदिर पहुंचने के बाद विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये. कलश यात्रा में स्थानीय समाजसेवी, प्रबुद्धजन और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

सविता किन्नर ने कराया था मंदिर का निर्माण

सार्वजनिक विषहरी मंदिर का निर्माण समाजसेविका और किन्नर समाज की संचालिका रही सविता किन्नर ने कराया था. स्थानीय लोग उनके इस प्रयास को आज भी श्रद्धा के साथ याद करते हैं.

आयोजन में समाजसेवी अविनाश आनंद, नगर पार्षद दीपा आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता नन्हे प्रियदर्शी, संजीत मंडल, कैलाश राम, नागो राम, विजेंद्र राम, मितो कंजर, दीपक कंजर सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

आयोजकों ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर हर वर्ष धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता के साथ यह आयोजन किया जाता है. इस बार 501 महिलाओं की भागीदारी ने कलश यात्रा को विशेष बना दिया. आयोजन के माध्यम से शहर में श्रद्धा, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया.


विज्ञापन
राहुल सिंह

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन