मजदूरी के लिए निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, चार बेटों और पांच बेटियों के सिर से उठा मां का साया

Updated:
विज्ञापन

कुर्साकांटा कमलदाहा मंसूरी टोला में मृतका के घर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

कुर्साकांटा के कमलदाहा में कटिहार सिल्लीगुड़ी पैसेनजर ट्रेन से ठोकर लगने से 59 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका मजदूरी करने जा रही थी. जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन

कुर्साकांटा : कमलदाहा पंचायत के हत्ता बखरी आदिवासी टोला के समीप मंगलवार सुबह कटिहार-सिलीगुड़ी सवारी ट्रेन की चपेट में आने से 59 वर्षीया महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये.

मृतका की पहचान हत्ता बखरी टोला वार्ड संख्या छह निवासी स्व. युसूफ मंसूरी की पत्नी शमिला खातून के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, शमिला खातून मजदूरी करने के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गयीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

पति की मौत के बाद मजदूरी कर पाल रही थीं नौ बच्चों को

परिजनों ने बताया कि शमिला खातून के पति का वर्षों पहले निधन हो गया था. इसके बाद वह मजदूरी कर अपने चार पुत्रों और पांच पुत्रियों का पालन-पोषण कर रही थीं. उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है.

घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया मो. फिरोज आलम, समाजसेवी मो. जाकिर हुसैन, सरपंच प्रतिनिधि मो. कमरुज्जमा, मो. रिजवान अली जौहर, उपप्रमुख प्रतिनिधि मो. हन्नान समेत दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

मुआवजा और आवास की मांग

जनप्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी से मृतका के आश्रितों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता सूची में शामिल कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की गयी है.

ट्रेन हादसे में महिला की मौत की खबर फैलते ही उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन