अररिया कॉलेज में नई पहल, उत्कृष्ट काम करने वाले दो शिक्षकों को मिला सम्मान
महिला शिक्षक को सम्मानित करते प्राचार्य | Prabhat Khabar Network
अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम दयाल पासवान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर एक नई परंपरा की शुरुआत की है। जानें पूरी खबर।
अररिया : अररिया कॉलेज में शिक्षकों के बेहतर कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल शुरू की गयी है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो. राम दयाल पासवान ने वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की है. इसी पहल के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज के दो शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हामिद रजा अख्तर को कॉलेज परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने, हरित क्षेत्र विकसित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. उनके प्रयासों से कॉलेज परिसर में हरियाली बढ़ी है. साथ ही विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिली है.
वहीं मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. नीतू कुमारी को विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने और महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया.
सम्मान से बढ़ता है शिक्षकों का उत्साह
प्राचार्य डॉ. प्रो. राम दयाल पासवान ने कहा कि शिक्षकों के बेहतर कार्यों को सम्मान मिलने से उनका उत्साह बढ़ता है. इससे अन्य शिक्षक और विद्यार्थी भी संस्थान तथा समाज के विकास के लिए बेहतर कार्य करने को प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की यह पहल आगे भी जारी रहेगी.
कार्यक्रम के अंत में दोनों शिक्षकों को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राहुल सिंह
राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









