धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Apr 2026 6:51 PM

विज्ञापन

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी भजन मंडली ने मोहा मन

विज्ञापन

फारबिसगंज. श्री बालाजी भजन मंडली ने श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री विष्णु यज्ञ परिसर में बुधवार को 32वां श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया. इस मौके पर श्री बालाजी का अलौकिक श्रृंगार व फूलों से सजा जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर बना दरबार भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदर कांड पाठ व गायक निर्मल निराला ने गणेश वंदना से किया. वही स्थानीय गायक रामकुमार केशरी,सीताराम चौधरी,सुमन ठाकुर, निर्मल सेठिया,मेघराज बोठरा,प्रिया कुमारी,जीत जितेंद्र, आदि के द्वारा एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया. इसके बाद भजन गायक आकाश परिचय व कोलकता से राधा रानी की टीम ने बाबा बजरंग बली के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया. मौके पर व्यवस्थापक आदर्श गोयल, प्रमोद लोहिया,विक्रम अग्रवाल,मांगीलाल चैनवाला, बजरंग डाबड़ीवाला,संजीत कुमार,हरि धनावत,निशांत गोयल,पिंटू केशरी,संजय केशरी, विजय केशरी,अनिल केशरी,दिनेश भूपाल,प्रदीप राठी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन