वूशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मिला दो स्वर्ण पदक

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 18 Aug 2025 7:08 PM

विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने पर लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन

फारबिसगंज. खेलो इंडिया महिला वूशु मार्शल आर्ट सिटी लीग प्रतियोगिता 17,18 अगस्त को राजेंद्र नगर मोइन उल हक स्टेडियम पटना में आयोजित किया गया. जिसमें अररिया ने दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया, इस प्रतियोगिता में 28 जिला से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें फारबिसगंज एकलव्य सेंटर स्पोर्ट्स एंड आर्ट एकेडमी वूशू मार्शल आर्ट की खिलाड़ी वैदिही नंदिनी व नव्या नयन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. राज्य स्तरीय खेलो इंडिया वूशु खेल में अररिया की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय है. ज्ञात हो कि फारबिसगंज वूशु संघ के अध्यक्ष सूरज आर्या के नेतृत्व में 16 अगस्त को पटना के लिए वूशु महिला टीम रवाना हुई थी. उनके कोच सूरज आर्या ने बताया कि अब यह दोनों खिलाड़ी खेलो इंडिया ईस्ट जोन में अपनी प्रतिभा दिखायेंगी. वूशु खेल में अररिया जिला के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अररिया जिला वूशु संघ के सचिव मो अली, खेल प्रेमी बिजनेस आइकॉन प्रकाश ग्रुप के ओनर विजय प्रकाश व सुमित अग्रवाल व जिला खेल पदाधिकारी अरविंद कुमार आदि ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन