ePaper

बाढ़ को देखते हुए विभिन्न नदी के घाटों पर करायी गयी नाव की व्यवस्था

Updated at : 15 Jul 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ को देखते हुए विभिन्न नदी के घाटों पर करायी गयी नाव की व्यवस्था

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में मंगलवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में लिया गया बाढ़ की तैयारियों का जायजा

पलासी. प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में मंगलवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव ने की. इस दौरान मुख्य रूप से बाढ़ से पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी. इस क्रम में सीओ सुशील कांत सिंह ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 21 पंचायत हैं, जिसमें कुछ पंचायत पूर्ण व कुछ आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित होते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ को देखते हुए प्रखंड के विभिन्न नदी के घाटों पर नाव की व्यवस्था करा दी गयी है. साथ ही अन्य चिह्नित स्थानों पर नाव की व्यवस्था की जायेगी. वहीं सीओ ने बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों के लिए ऊंचे स्थानों पर कम्युनिटी किचन चलाने की जानकारी दी.

वहीं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मो मुर्शीद आलम ने बताया कि पलासी प्रखंड के लगभग सभी पंचायत बकरा, रतवा, सुरकिया धार, सौरा धार नदी के तटवर्ती लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं. उन्होंने बीते वर्ष 2017 की बाढ़ का जिक्र करते हुए बताया कि उस दौरान आयी बाढ़ ने प्रखंड को तहस-नहस कर दिया था. लोग अपने-अपने घरों को छोड़ कर ऊंचे स्थानों पर रहने को विवश हो गये थे. बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने पंचायतों में बाढ़ के दौरान सहयोग की अपील की. इस दौरान संभावित बाढ़ के मद्देनजर एमओ अजित कुमार को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कहीं. स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जहांगीर आलम ने बाढ़ के दौरान जरूरत की सारी दवाइयां उपलब्ध होने की जानकारी दी. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को बाढ़ के दौरान प्रखंड के विभिन्न नदी घाटों पर चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति करने की बात कही गयी. वहीं कोठी घाट स्थित पुलिया के समीप कटाव रोधक व्यवस्था करने पर सहमति जतायी गयी. मौके पर बीडीओ आदित्य प्रकाश, मुखिया रामकृपाल विश्वास, रामप्रसाद चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अबु बकर, मो नासिर, रामानंद साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन