आपसी विवाद में पांच घायल

Published at :18 Feb 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में पांच घायल

प्रखंड के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला समेत पांच व्यक्ति घायल हो गये

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला समेत पांच व्यक्ति घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया. घायलों में धनगामा गांव की रहीला खातुन, डेहटी गांव के मो कलीम, डेंगा गांव के जसीम, रूवेदा खातुन, किश्वरी बेगम शामिल हैं. जानकारी देते पीएचसी के चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

सड़क दुर्घटना में एक घायल

पलासी. प्रखंड के पलासी कलियागंज मार्ग स्थित बरहट गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक छोटू का इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया, जहां इलाज कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ परवेज हयात ने बताया कि घायल युवक फिलहाल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन