सहायक प्रशासी पदाधिकारी को दी विदाई

एसडीओ ने की उनके कार्यकाल की सराहना
फारबिसगंज. अनुमंडलीय कार्यालय फारबिसगंज के सहायक प्रशासी पदाधिकारी सुधीर कुमार साह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गयी. इस अवसर पर एसडीओ अभय कुमार, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी मधु कुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण के अलावा अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें बुके व उपहार भेंट कर विदाई दी. इस मौके पर एसडीओ अभय कुमार ने कहा कि आज कार्यालय के सहायक प्रशासी पदाधिकारी सुधीर कुमार साह सेवानिवृत्त हो रहे हैं. आज महत्वपूर्ण दिन है. अपने कार्यकाल को प्रतिष्ठा के साथ पूरा कर सेवानिवृत्त होना बहुत बड़ी बात है. उन्होंने सुधीर कुमार साह के कार्यकाल की सराहना की. मौके पर एमओ इंद्रजीत कुमार, शमशेर आलम अंसारी, मो रागिब हाशमी, महेश कुमार, जनमंजय कुमार मनु, विश्वजीत कुमार सिंह, नाजिर दयानंद कुमार रजक, प्रियव्रत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










