लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन : एसआइ
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 May 2026 7:49 PM
क्राइम मीटिंग में सर्किल इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्ष को दिये कई निर्देश
परवाहा. शनिवार को रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने सर्किल के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष को सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्र में सीमा पर गलत गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें, साथ ही साइबर क्राइम पर कार्य करें . फर्जी आधार सहित अन्य दस्तावेज तैयार करने वाली गलत लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें. पुराने लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने, नशा के खिलाफ लगातार मुहिम चलाने, बाइक चोरी होने का आवेदन मिलते हीं प्राथमिकी दर्ज करने सहित अन्य जरूरी दिशा – निर्देश दिया है. साथ हीं नशा कारोबारियों के विरुद्ध फुलकाहा थानाध्यक्ष के द्वारा बेहतर कार्य किए जाने पर उन्हें पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा किए जाने की बात कही है. बैठक में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बौसी थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार,भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, फ़ुलकहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










