पूर्व मुखिया को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :02 May 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सांसद ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के जयनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें समाजसेवी व जयनगर पंचायत के पूर्व मुखिया सच्चिदानंद सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर जयनगर स्थित बाबू सच्चिदानंद सिंह चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, नरपतगंज विधायक देवयंती यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम में सांसद श्री सिंह ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं विधायक देवयंती यादव ने स्व सिंह के बताये मार्ग पर चलने की बात कही. कार्यक्रम में समाजसेवी सुमन सिंह ने अतिथियों को शाल देकर सम्मानित किया. इस मौके पर अशोक सिंह,जद यू के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, कांग्रेस नेता शिवन साह,भाजपा नेता शीतांशु शेखर पिंटू,नवीन यादव, सुधीर भगत, बिट्टू सिंह,समीर मिश्रा,नारायण मल्लाह,रमेश मल्लाह,फनी भूषण सिंह,सरपंच प्रतिनिधि बिहारी मेहता,अरविंद यादव,लक्ष्मी यादव,खगेश यादव,छोटू सिंह ,सुभाष सिंह ,शैलेन्द्र सिंह ,आशीष झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन