जोकीहाट विधायक से मांगी रंगदारी

Updated:
विज्ञापन
जोकीहाट विधायक से मांगी रंगदारी

विधायक ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

पलासी. जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो मुर्शिद आलम को बीते शुक्रवार की रात्रि अनजान मोबाइल नंबर से 05 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर विधायक मुर्शिद आलम ने एक आवेदन पलासी थाना में देकर मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में विधायक श्री आलम ने कहा है कि बीते छह मार्च शुक्रवार को दिन के 10:13 व 10:14 बजे मेरे मोबाइल नंबर पर के व्हाट्सएप पर 254774321648 नंबर से मिस काॅल आया. अंजान नंबर होने के कारण मैंने रिसीव नहीं किया. पुनः रात्रि 10:15 बजे शुक्रवार को उक्त नंबर से फोन आया. जब मैंने फोन रिसीव किया तो फोन करने वाला व्यक्ति बोला कि मैं कनाडा से जिशान अख्तर बोल रहा हूं. मुझे पांच लाख रुपये दो. साथ ही कई बातों का धमकी भी दी. फिर रात्रि 11:29 व 11:32 बजे विधायक के व्हाट्सएप पर फोन आया. जिसमें 05 लाख रुपये दो या असलाहा दो. नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. विधायक मुर्शिद आलम ने कहा कि उनसे हुई बातचीत का मेरे पास काॅल रिकॉर्ड मौजूद है.

मारपीट में चार लोग घायल

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार को मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घायलों में बानसर गांव के जाकीर, कुजरी गांव के मो मुनतसीर, दिघली गांव के अब्दुल रहमान, ककोड़वा गांव का जहीर उद्दीन है. परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बहार है. इलाज जारी है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन