ARARIA : जन शिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदन काे ससमय निष्पादन करें कर्मी : सीओ

Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन

सीओ और राजस्व कर्मचारियों के काम पर लौटते ही अंचल कार्यालय में रौनक बढ़ गयी है.आरटीपीएस,परिमार्जन,म्यूटेशन,भूमि नापी सहित अन्य कार्यो के लिए अब अंचल में लोग पहुंच रहे है.

विज्ञापन

फारबिसगंज, अररिया से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

सीओ और राजस्व कर्मचारियों के काम पर लौटते ही अंचल कार्यालय में रौनक बढ़ गयी है.आरटीपीएस,परिमार्जन,म्यूटेशन,भूमि नापी सहित अन्य कार्यो के लिए अब अंचल में लोग पहुंच रहे है.मंगलवार को सीओ पंकज कुमार अपने कार्यलय कक्ष में मौजूद रह कर कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्या को सुनते हुए कागजातों का अवलोकन किया व लोगो के शिकायत के निष्पादन को ले कर संबंधित राजस्व कर्मचारियों को भी निर्देश किया.यही नही सीओ अपने कार्यालय कक्ष में अंचल कार्यालय के कर्मियों व राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया.इस मौके पर सीओ पंकज कुमार ने राजस्व कर्मचारियों व कार्यालय के कर्मियों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन का जो काम शुरू हुआ है उसमें गति लाये साथ ही जन शिकायत से सम्बंधित आवेदनों का अविलंब निष्पादन करें.आरटीपीएस,परिमार्जन,म्यूटेशन सहित ऑनलाइन सेवा का ससमय निष्पादन करें ताकि लोगो को अनावश्यक अंचल कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़े.अनावश्यक लोग परेशान नही हो.इस मौके पर सीओ के अलावा अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक अनुज कुमार,प्रधान लिपिक अन्नू कुमारी,उर्दू अनुवादक नुरुल हक,जीवेश पासवान व कार्यालय के अन्य कर्मी सहित राजस्व कर्मचारीगण मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन