ARARIA : 464 बोतल नेपाली शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

सिकटी थाना पुलिस द्वारा संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 464 बोतल नेपाली शराब के साथ पांच शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

विज्ञापन

सिकटी, अररिया से संजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट :

सिकटी थाना पुलिस द्वारा संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 464 बोतल नेपाली शराब के साथ पांच शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. जानकारी देते हुए सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की संध्या जैसे ही पुलिस बल की टीम गश्ती के लिए निकली थोड़ी देर में सूचना मिली कि पांच व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर कासत बाजार के पीछे से निकलने वाला है.सूचना के सत्यापन के लिए गस्ती दल को उक्त जगह भेजा गया बांस के झुरमुट में गाड़ी लगा कर इतज़ार करने लगा.थोड़ी देर में पांच व्यक्ति माथे पर बोरी लेकर उसी दिशा में आता दिखा, नजदीक आने पर उन पांचो को घेर कर पकड़ते हुए पूछताछ किया गया .बोरी की जांच करने पर कुल 464 बोतल शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्करों में नंदन कुमार 17 पिता मायानंद सादा, विशाल कुमार पिता राम कुमार सरदार, बिंदेश्वर सदा, पिता अच्छेलाल सादा शामिल हैं. तीनों वार्ड 07 लतहा थाना सिकटी का रहने वाला है. वहीं गिरफ्तार चौथा व पांचवां तस्करों मेंकुंदन कुमार सरदार, पिता धनेलाल सरदार वार्ड 11 शिशाबाड़ी व निर्मल पासवान, पिता बोकाई पासवान वार्ड 14 निवासी भूमपोखर दिनों थाना कुवारी का रहनेवाला है. सभी आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन