लंबित कांडों का करें निष्पादन: एसडीपीओ

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 23 Apr 2026 8:01 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश

विज्ञापन

फारबिसगंज. एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने गुरुवार को आदर्श थाना फारबिसगंज के स्टेशन डायरी, गुंडा पंजी, मालखाना पंजी, गिरोह पंजी, तख्ती सहित थाना के अन्य पंजी व अन्य फाइलों का अवलोकन किया. वहीं थानाध्यक्ष सहित थाना में पदस्थापित कनीय पुलिस पदाधिकारियों सह कांडों के अनुसंधान कर्ताओं के साथ बैठक कर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की. एसडीपीओ ने थाना में पदस्थापित एक एक कनीय पुलिस पदाधिकारी सह कांडों के अनुसंधान कर्ताओं से बारी बारी से उनके पास लंबित कांडों के संदर्भ में जानकारी ली. किन-किन कांडों में क्या कार्रवाई हुई व किन-किन कांडों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है व कौन-कौन से कांडों का निष्पादन हुआ इसकी विस्तृत जानकारी ली. थानाध्यक्ष व कांडों के अनुसंधान कर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने, लंबित कांडों में फरार चल रहे आरोपियों, वारंटियों को अभियान चला कर गिरफ्तार करने, थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने, अपराध नियंत्रण सहित कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये. मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, अनि उपेंद्र शर्मा,अनि आशुतोष कुमार मिश्रा, रंजन कुमार सिंह, प्रभा कुमारी, अमित राज, कुमारी बबिता, मनीष कुमार, काजल कुमारी, रेखा कुमारी सहित अन्य सभी कनीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन