अररिया में स्थापित करें एथेनाॅल प्लांट

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Apr 2026 6:18 PM

विज्ञापन

मंत्री को भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

सिकटी. प्रखंड क्षेत्र में मक्का आधारित एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष हरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के उद्योग मंत्री को उनके किशनगंज स्थित एमजीएम कालेज एंड हॉस्पिटल परिसर स्थित उनके कार्यालय में मक्का आधारित एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा. साथ ही मंत्री से अनुरोध किया कि सिकटी प्रखंड क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर मक्का की खेती की जाती है. इतना ही नहीं अररिया जिले के सिकटी प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में मक्का का उत्पादन होता है. जबकि मक्का आधारित उद्योग की स्थापना नहीं होने के कारण किसानों को इसका समुचित मूल्य नहीं मिलने से कोई खास लाभ नहीं मिल पाता है. साथ ही व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे. जिससे किसानों की आय में में वृद्धि होगी. इसके साथ ही एबीएम सिकटी पथ की चौड़ीकरण की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इस पथ पर अधिक ट्रैफिक होने से इसके चौड़ीकरण की सख्त आवश्यकता है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन