600 उपभोक्ताओं का कटा बिजली कनेक्शन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 15 Mar 2026 7:14 PM

विज्ञापन

बिजली बिल का करें अविलंब भुगतान

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र में बकाया बिजली बिल को लेकर पीएसएस कुर्साकांटा की छापेमारी लगातार जारी है. जानकारी देते पीएसएस कुर्साकांटा के कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल बकाया होने के कारण विभागीय निर्देश के आलोक में लगातार छापेमारी की जा रही है. वैसे सभी बिजली उपभोक्ता जिसके पास दो हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है. वैसे उपभोक्ताओं को पहले सूचित कर बकाया बिजली बिल भुगतान करने की अपील की जाती है. जब उपभोक्ता बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो वैसी परिस्थिति में विभागीय निर्देश के आलोक में अबतक लगभग 600 उपभोक्ताओं बकाया बिल के कारण बिजली सुविधा काट दी गयी है. कनीय अभियंता ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि बकाया बिजली बिल का अविलंब भुगतान कर कार्रवाई से बचें. इसके साथ ही बिजली सुविधा का लाभ उठाएं.

—–

पीएचसी में अल्ट्रासाउंड व सिटी स्कैन की मांग

कुर्साकांटा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा में अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की व्यवस्था को लेकर मांग तेज हो गयी है. पीएचसी में अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के परिजनों को अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन का टेस्ट कराने को लेकर सदर अस्पताल अररिया या फिर अन्यत्र जाना पड़ता है. जिसमें काफी आर्थिक नुकसान के साथ ही मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पीड़ित मरीजों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए जहां मरीजों को 600 से 1000 तक अल्ट्रासााउंड का फ़ी देना पड़ता है तो सीटी स्कैन के नाम पर 3000 से 4000 रुपये तक चुकाना पड़ता है. स्थानीय प्रणव गुप्ता, पंसस देवेंद्र कुमार सिंह, जिप प्रतिनिधि अजीत झा, जिप सदस्य रघुनाथ सिंह, पंसस प्रतिनिधि डायमंड वर्मा, पूर्व मुखिया मो मुश्ताक अली, सरपंच प्रतिनिधि गणेश मंडल, प्रेम प्रकाश सिंह, श्रवण कुमार सिंह, धर्मनाथ सिंह, दिलीप वर्मा, कुंदन झा, विकास वर्मा, मिथिलेश झा, सुरेंद्र वर्मा समेत दर्जनों लोगों ने सिविल सर्जन से पीएचसी में अल्ट्राउंसड सेंटर व सीटी स्कैन सेंटर अविलंब स्थापित करने की मांग की है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन