जिले में बिजली की उपलब्धता पहले की तुलना में बेहतर : डीएम

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड का मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन

अररिया. अररिया विद्युत आपूर्ति प्रमंडल परिसर में शनिवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का 13 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार व अपर समाहर्ता अजय कुमार ठाकुर व विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने सभी अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया. डीएम अनिल कुमार ने कहा कि बिजली की उपलब्धता पहले की तुलना में बेहतर हुई है. मानवीय पक्ष को समझते हुए उपभोक्ताओं को ससमय विद्युत आपूर्ति संबंधित सूचना देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लें व उपभोक्ताओं के द्वारा किये गये सभी फोन का जवाब दें. बिजली का दुरुपयोग बचाने के लिए भी सभी कर्मियों को खुद जागरूक होने साथ ही जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया. डीएम ने विद्युत विभाग के सभी कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अगले स्थापना दिवस तक नयी उपलब्धि के साथ आने का लक्ष्य दिया गया. इस मौके पर एसपी अंजनी कुमार ने सभी कर्मियों को लगनशील होकर काम करने के लिए प्रेरित किया गया अपर समाहर्ता अजय ठाकुर ने कहा कि जिला लोक शिकायत में बिजली संबंधित मामले बहुत कम आ रहे हैं. यह विद्युत विभाग की अच्छी कार्य शैली दर्शाती है. इस मौके पर सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार, सहायक विद्युत अभियंता जिकेश कुमार, सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार, राजस्व पदाधिकारी कृष्ण कुमार, लेखा पदाधिकारी नीरज सिंह, कार्यालय अधीक्षक संतोष झा सहित अन्य कनीय विद्युत अभियंताओं के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन