पीएमएसएमए अभियान के सफल क्रियान्वयन से मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण संभव

Published at :31 Jan 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
पीएमएसएमए अभियान के सफल क्रियान्वयन से मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण संभव

जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन

15-प्रतिनिधि, अररिया जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ. दो अलग-अलग बैच स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को संबंधित विषय पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जरूरी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के पहले दिन विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एएनएम व आशा फैसिलिटेटर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया. वहीं प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के मेडिकल ऑफिसर, बीएचएम, बीसीएम व स्टाफ नर्स प्रशिक्षण में शामिल हुए. सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सेवा उपलब्ध कराने व मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण संबंधी जरूरी जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह के 09 तारीख व 21 तारीख को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिये जिले में विशेष अभियान संचालित किया जाता है. उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं का समय पर पता लगाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है. ताकि इसका कुशल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके. डीआईओ सह एसीएमओ डॉ मोईज ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एनीमिया यानी खून की कमी, अत्यधिक वजन व अत्यधिक कमजोरी जैसी स्थिति वाले गर्भावस्था से जुड़े मामलों में विशेष निगरानी की जरूरत होती है. गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी स्वास्थ्य कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. डीपीएम संतोष कुमार ने कहा कि पीएमएसएमए अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की समुचित जांच के लिये महीने में दो बार जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर विशेष अभियान संचालित किया जाता है. जिला स्वास्थ्य विभाग मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर निरंतर प्रयासरत है. कार्यक्रम में डीआईओ सह एसीएमओ डॉ मोईज, डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार, डीपीसी राकेश कुमार, यूनिसेफ के एडीसी राकेश शर्मा, पिरामल स्वास्थ्य के पीआई राजीव कुमार, डीसीएम सौरव कुमार सहित अन्य शामिल थे. ————- मादक पदार्थ की तस्करी रोकने में आमजनों का सहयोग जरूरी अररिया. जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि जिले में मादक पदार्थ की तस्करी व इसके उपयोग को नियंत्रित करने के प्रति जिला प्रशासन गंभीर है. प्रशासनिक स्तर से लगातार इस दिशा में जरूरी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थों के सेवन का बढ़ता चलन प्रशासन व समाज दोनों के लिये चुनौतीपूर्ण है. ऐसा देखा जा रहा है कि पढ़े लिखे युवा नशा की लत व थोड़े पैसों की लालच में ड्रग हैंडलर जैसे गतिविधियों में संलग्न हो रहे हैं. युवाओं में बढ़ते इस चलन को रोकने के लिये आमजनों के सक्रिय सहयोग को उन्होंने जरूरी बताया. उन्होंने कहा की नशीले पदार्थ की तस्करी व इससे जुड़ी किसी तरह की जानकारी मिलने पर इसकी तत्काल सूचना स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध करायें. ताकि समय रहते संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके. पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने कहा कि अच्छे घर के युवा भी आज ड्रग्स के आदी हो रहे हैं. अभिभावकों को युवाओं में बढ़ते इस चलन के प्रति अधिक सजग व गंभीर होने की जरूरत है. उन्हें अपने बच्चों की गतिविधियां व व्यवहार पर नजर बनाये रखना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन