तीन मंदिरों से हुई दानपेटी व आभूषण चोरी का उद्भेदन, अंतर जिला अपराधी गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 03 Apr 2026 8:43 PM

विज्ञापन

गैंग में संलिप्त अन्य अपराधियों का भी पहचान कर ली गयी है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अररिया पलासी थाना पुलिस ने कई मंदिरों के दानपेटी व आभूषण चोरी करने वाले अंतरजिला अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. इसको लेकर एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गत 17 जनवरी की रात्रि को पलासी थाना क्षेत्र के सोहंदर हाट स्थित गायत्री मंदिर, गत 22 जनवरी की रात्रि किसान चौक दुर्गा मंदिर में दानपेटी व आभूषण सहित गत 27 जनवरी को बनखत्ता के सोना-चांदी के दुकान में चोरी कर ली. घटना के संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी द्वारा टीम गठित कर उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया था. गहन अनुसंधान व तकनीकी अनुसंधान कर कांड में संलिप्त अपराधी किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ अंतर्गत दहीभात हाटगांव वार्ड संख्या 02 निवासी मो नौशाद पिता मो असारू को घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ मंदिर के दानपेटी से चोरी गये चांदी का सिक्का, रुपये व अभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया है व कांड का उद्भेदन भी कर लिए गया. गैंग में संलिप्त अन्य अपराधियों का भी पहचान कर ली गयी है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, 01 मोबाइल, 12 चांदी का सिक्का, 01 तांबा का सिक्का, मलेशिया का दो रूपया का 05 सिक्का, 10 भारतीय सिक्का, एक रूपया का 05 सिक्का, पांच रुपये के 05 सिक्का, आभूषण में 01 दन्द्रहा (धातु), 01 कानबाली (धातु), 01 अंगूठी (धातु), 01 चांदी का मंगलसूत्र, 01 चांदी का मांगटीका, 01 चांदी का नथुनी, 01 चांदी का पायल, 01 चांदी का पासबंद, 01 चांदी का लॉकेट, 01 चांदी का अंगूठी, 1200 रुपये नकद राशि बरामद किये गये हैं. साथ ही गिरफ्तार अपराधी का टेढागाछ थाना कांड संख्या 85/13, 40/24, 42/24, 60/18, 03/18, 71/25, 126/25, 128/25, ताराबाड़ी थाना कांड संख्या 42/26, जोकीहाट थाना कांड संख्या 65/26, पलासी थाना कांड संख्या 30/26, 33/26, 40/26 कांड दर्ज है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन