डीएम ने की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में दिये कई निर्देश

विज्ञापन

विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश 14- प्रतिनिधि, अररिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को जिले में संचालित सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित बैठक में सभी विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे. वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय अधिकारी बैठक में शामिल थे. बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति व उपलब्धि संबंधी मामलों की गहन समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में आयोजित विकास शिविर, महिला संवाद कार्यक्रम व नगर संवाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन सुनिश्चित कराने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया. आयोजित शिविर से पूर्व सभी जरूरी तैयारी सुनिश्चित कराने व इसका लाभ समुदाय के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिये अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन ससमय सुनिश्चित कराने के लिये कहा. संबंधित अधिकारियों इसका नियमित अनुश्रवण का निर्देश बैठक में दिया गया. बैठक में सीडब्लूजेसी, एमजेसी, एपीए संबंधित लंबित मामले सहित उच्च न्यायालय में पारित आदेशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया. बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला आपूर्ति विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सहित अन्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में डीडीसी रोजी कुमारी सभी विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन