महासभा के महत्वपूर्ण आयामों की चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2024 10:02 PM
बैठक में लिये कई निर्णय
11-प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर के तेरापंथ भवन के महाप्रज्ञ ध्यान कक्ष में देर शाम संस्था शिरोमणि जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के बिहार प्रभारी व आंचलिक प्रभारी राजेश पटावरी के साथ स्थानीय सभा के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई. तेरापंथ धर्म संघ में महासभा संस्था शिरोमणि होती है. वह सभी संस्था से ऊपर होती है. उसी के निर्देश में सारी संस्थाएं यथोचित गुरु इंगितानुसार कार्य करती है. यह संस्था तेरापंथ धर्मसंघ के आठवें आचार्य श्री कालूगणी के निर्देश में 28 अक्तूबर 1913 में स्थापित की गई. इस संस्था का महत्वपूर्ण कार्य है कि पूरे तेरापंथ समाज की सार संभाल करना. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए 15 दिसंबर 2024 से लेकर 15 जनवरी 2025 तक भारत वर्ष में फैली हुई जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की विभिन्न शाखाओं की सार संभल संगठन यात्रा के दौरान की जायेगी. इस क्रम में बिहार प्रभारी व आंचलिक प्रभारी राजेश पटावरी निर्मली,नरहिया,प्रतापगंज होते हुए फारबिसगंज संगठन यात्रा के लिए बैठक आयोजित की गई. राजेश पटावरी के साथ महासभा के संवाहक अनूप बोथरा, महासभा कार्यकारिणी सदस्य मनोज भंसाली भी मौजूद थे. बैठक की शुरुआत बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ नमस्कार महामंत्र के स्मरण से की गई. तत्पश्चात स्थानीय सभा के अध्यक्ष महेंद्र बैद ने राजेश जी पटावरी व अन्य लोगों का स्वागत किया. महासभा के संवाहक अनूप बोथरा व महासभा कार्यकारिणी सदस्य मनोज भंसाली स्थानीय सभा के भी महत्वपूर्ण पद पर है. राजेश पटावरी ने अपने वक्तव्य में महासभा के महत्वपूर्ण आयामों की चर्चा की. जिसमें तेरापंथ की बेटी, 70 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए मेडिकल पॉलिसी, इंश्योरेंस पॉलिसी, जीतो, महाश्रमण शैक्षणिक संस्थान, सभा आपके द्वार ,जैन तेरापंथ कार्ड, संपोषण योजना,अल्पसंख्यक सर्टिफिकेट,जाॅब तेरापंथ नेटवर्क एप के द्वारा मेट्रोमोनियल सेवा,सेवा साधक ,उपासक श्रेणी, ज्ञानशाला आदि की विस्तार से चर्चा की. आंचलिक प्रभारी राजेश पटावरी ने फारबिसगंज के स्वर्णिम चातुर्मास की चर्चा करते हुए कहा कि यह साध्वी श्री स्वर्णरेखाजी का सफलतम चातुर्मास था जिसकी गूंज नेपाल-बिहार के कोने कोने में गूंज रही है. आगामी 22 व 23 दिसंबर के “श्री उत्सव ” व ” प्ले एंड प्लैटर कार्निवल ” के भव्य आयोजन के लिए महिला मंडल की टीम को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की. मौके पर संरक्षकगण, पदाधिकारीगण व कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्षा सविता महनोत, मंत्री वीणा बैद, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष आशीष गोलछा एवं मंत्री पंकज नाहटा सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










