संतमत सत्संग ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Mar 2026 7:04 PM
गुरु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है
फारबिसगंज. फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के एससीआइ चौक के समीप स्थित रामनाथ चौधरी व राम भज्जू चौधरी के आवासीय परिसर में दो दिवसीय संतमत सत्संग ज्ञान महा यज्ञ का आयोजन किया गया. आयोजित सत्संग ज्ञान यज्ञ में संत महात्मा के प्रवचन को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर कुप्पा घाट भागलपुर से आये स्वामी रमेशानंद जी महाराज,काझी बनमंखी से आये स्वामी संजय जी महाराज के अलावा अन्य संत महात्माओं के द्वारा प्रवचन दिया गया. संत महात्माओं ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि गुरु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है. गुरु हमारे जीवन के अंधकार को मिटाते हैं. मानव को दुखों से छुटकारा दिलाने के लिए ही वे संसार में आते है व दुखों से छुटकारा पाने का उपाय बताते हैं. संतों ने कहा कि संत सद्गुरु का जीवन अपने लिए नहीं, बल्कि मानव के कल्याण के लिए होता है. सत्संग के दौरान प्रस्तुत किये गए भजन को सुन कर मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गये. सत्संग के अंत में आरती के उपरांत भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर का संचालन चंपा नगर पूर्णिया से आये प्रेम कुमार चौधरी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










