बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का निर्णय

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 22 Sep 2025 9:01 PM

विज्ञापन

बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

फारबिसगंज. कांग्रेस पार्टी के अररिया जिलाध्यक्ष शाद अहमद के आवास पर फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू की अध्यक्षता व प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव के संचालन में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी किरण छेत्री व मुकेश राय सुंबेदु कुमार उपस्थित रहे. बैठक में कांग्रेस के हर घर गारंटी योजना को हर घर तक पहुंचाने का काम करने पर विचार विमर्श किया गया. साथ हीं घर-घर जाकर सभी का रजिस्ट्रेशन भी कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी किरण छेत्री व मुकेश राय सुबेंदु कुमार ने फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में वार्ड व पंचायत सहित बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा फारबिसगंज विधान सभा के सभी पंचायतों का सघन दौरा किया जायेगा. हम हर पंचायत के हर घर पर कांग्रेस की हर घर गारंटी योजना की जानकारी देने का काम करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ,प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, शंकर प्रसाद साह, अंबरीश राहुल, संजीव शेखर, नगर पार्षद सह कांग्रेस नेत्री काजल गुप्ता, कंचन विश्वास, भरत झा, शशि मोहन ठाकुर, रामदेव यादव, दिलीप पासवान, प्रदीप कर्ण, दिलकश राज, गौरव गुप्ता, प्रिंस शांडिल्य, सुऐब आलम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन