डीलर को मिले प्रतिमाह 30 हजार रुपये

Published at :01 Feb 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
डीलर को मिले प्रतिमाह 30 हजार रुपये

डीलर के परिजनों को मिले अनुकंपा का लाभ

विज्ञापन

आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलर संघ ने की बैठक

2- प्रतिनिधि, पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला में शनिवार को आठ सूत्री मांगों के समर्थन को लेकर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मानंद विश्वास ने की. बैठक में आठ सूत्री मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. जिसमें डीलरों को 30 हजार प्रति माह मानदेय, कमीशन में वृद्धि, गोदाम से नाप तौल कर खाद्यान्न की प्राप्ति, अनुकंपा का लाभ, साप्ताहिक छुट्टी आदि शामिल हैं. बैठक में सर्वसम्मति से मांगो के समर्थन में एक फरवरी से डीलर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. मौके पर शमीम अनवर, माजु उद्दीन, रघुनंदन मंडल उर्फ मिठ्ठू, अब्दुल कादिर आजाद, महेश्वर पासवान, मायकांत झा, शम्स तबरेज,रागिब हुसैन, देवनी देवी, बीरेंद्र यादव, फागु मांझी, महबूब आलम, विनोद किरदार, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद थे.

——-

प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष बने धर्मनाथ सिंह, उपाध्यक्ष बने राजेंद्र यादव

-3- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा

प्रखंड डीलर संघ का शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय में संघ के रिक्त पड़े पद पर मनोनयन को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष के रूप में धर्मनाथ सिंह वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र यादव को मनोनीत किया गया. संघ के कोषाध्यक्ष कुमार सत्यम ने बताया कि संघ के प्रखंड अध्यक्ष का आकस्मिक निधन से पद रिक्त था. जिसे लेकर प्रखंड संघ इकाई की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें अध्यक्ष पद पर धर्मनाथ सिंह तो उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र यादव का सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया. मौके पर सीताराम सरदार, सचिव अरुण यादव, प्रदीप पासवान, शेख अहमद, अरुण यादव, राजेंद्र यादव, विकास साह, महानंद मंडल, नरेश मोहन झा, सुरेंद्र यादव, धीरू सिंह सहित दर्जनों पीडीएस दुकानदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन