साइबर मामलों का करें जल्द निबटारा : एसपी

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 12 Apr 2026 8:28 PM

विज्ञापन

एसपी ने मार्च की मासिक अपराध गोष्ठी का किया आयोजन

विज्ञापन

अररिया. एसपी जितेंद्र कुमार ने सभी थाना व ओपी के थानाध्यक्षों के साथ मार्च माह की अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस केंद्र अररिया में आयोजित कर उसकी समीक्षा की. साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अररिया व फारबिसगंज अनुमंडल के एसडीपीओ, मुख्यालय, यातायात व साइबर डीएसपी, थानाध्यक्ष व एसएचओ, सीआइ सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ परिचर्चा कर उन्हें दिशा-निर्देश दिये. इसमें कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए. एसपी ने साइबर थानाध्यक्ष व अन्य थानाध्यक्ष को साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता फैलाने व इससे संबंधित केस का जल्द निबटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों की ओर से मार्च माह की पेश रिपोर्ट की समीक्षा की व संबंधित एसडीपीओ को विशेष प्रतिवेदित कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने को कहा. सभी थानाध्यक्षों को सम्मन, कुर्की, एनबीडब्ल्यू वारंट का शीघ्र ही निबटारा करने, थानों में विधि कोषांग, लोक शिकायत निवारण कोषांग, महिला हेल्प डेस्क के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने, वारंट व अधिक दिनों से लंबित कांडों को तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन