कस्टम ने की दो करोड़ 75 लाख की सुपारी जब्त

Updated at : 30 Apr 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
कस्टम ने की दो करोड़ 75 लाख की सुपारी जब्त

गुप्त सूचना पर कस्टम विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन

22-:23-प्रतिनिधि, फारबिसगंज कार्यालय सहायक आयुक्त सीमा शुल्क निवारण प्रमंडल फारबिसगंज के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर 29 अप्रैल की अहले सुबह फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 के हरियाबारा टोल प्लाजा के समीप छापेमारी कर दो ट्रक सहित ट्रक पर लोड दो करोड़ 74 लाख 30 हजार रुपये की सुपारी को जब्त किया है. कस्टम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्टम अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि तीसरे देश की सुपारी ट्रक से असम व बंगाल होते हुए यूपी और दिल्ली जा रहा है. इसके बाद फारबिसगंज कस्टम के सहायक आयुक्त अमरदीप हेम्बरोम के नेतृत्व में कस्टम अधीक्षक एलियाजर कच्छप, निरीक्षक कृष्ण कुमार कस्टम के सिपाही व हवलदार के साथ छापेमारी कर सुपारी लोड ट्रक जब्त किया. जब्त उक्त ट्रक पर 300 बोरा अर्थात 30 हजार किलो विदेशी सुपारी लोड है जिसका ट्रक सहित अनुमानित मूल्य 01 करोड़ 28 लाख रुपये है. ट्रक के जब्त होने के कुछ देर के बाद कस्टम अधिकारियों ने पुनः टॉल प्लाजा के समीप से ही छापामारी कर गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा सुपारी लोड ट्रक को जब्त किया. बताया जाता है कि उक्त ट्रक पर 480 बोरा अर्थात 33 हजार 600 किलो सुपारी लोड है. जिसका ट्रक सहित अनुमानित मूल्य 01 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपये है. बताया जाता है कि जब्त सुपारी लोड जब्त का चालक गाजपीपुर यूपी निवासी श्रवण यादव व जब्त सुपारी लोड जब्त ट्रक संख्या एएस 01 क्यूसी 7478 के चालक असम निवासी यूनुस अली से कार्यालय सहायक आयुक्त सीमा शुल्क निवारण प्रमंडल फारबिसगंज में कस्टम के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. फारबिसगंज कस्टम के सहायक आयुक्त अमरदीप हेम्बरोम ने दो ट्रक सहित 02 करोड़ 77 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का विदेशी सुपारी जब्त किये जाने की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन