टॉप टेन की सूची में शामिल अपराधी गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 06 Jun 2026 7:22 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार

विज्ञापन

फारबिसगंज.अररिया जिला के टेप टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल फरार चल रहे एक अपराधी को फारबिसगंज पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी का नाम नसरुल उर्फ नसरुद्दीन पिता इसराफिल उर्फ तेतर साकिन हरिपुर वार्ड संख्या 06 थाना फारबिसगंज निवासी बताया जाता है. बताया जाता है कि उक्त गिरफ्तार अपराधी लूट व आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई आपराधिक मामले में वांछित था. विगत कुछ वर्षों से फरार चल रहा था. फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के सहयोग से छापेमारी कर वांछित अपराधी नसरुल उर्फ नसरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार नसरुल उर्फ नसरुद्दीन अररिया जिला का टॉप अपराधियों की सूची में शामिल है. गिरफ्तार अपराधी नसरुल उर्फ नसरुद्दीन के विरुद्ध फारबिसगंज थाना में लूट व आर्म्स एक्ट से संदर्भित कांड संख्या 581/25,कांड संख्या 85/26,कांड संख्या 87/26,कांड संख्या 446/25 सहित अन्य कांड दर्ज है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन