वज्रपात से लड़की की हालत गंभीर, मुआवजे की मांग

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 06 Jun 2026 6:37 PM

विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी

विज्ञापन

भरगामा प्रखंड के ब्राह्मण टोला में शनिवार को वज्रपात ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय दिव्यांशी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. पहले से ही विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार के सामने अब बच्ची के इलाज का संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों और समाजसेवियों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है.

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र से एक बेहद दुखद व हृदयविदारक घटना सामने आयी है. शनिवार को प्रखंड के मंगलवार ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या-07 में वज्रपात से सिकंदर मिश्रा की 13 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वज्रपात इतना भयावह था कि इसकी चपेट में आने से समीप स्थित एक पेड़ भी बुरी तरह झुलस गया. पेड़ की स्थिति देखकर हादसे की भयावहता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. फिलहाल मासूम बच्ची अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है. घटना ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है. बताया जाता है कि बच्ची के सिर से पहले ही माता पिता का साया उठ चुका है. पिता के निधन के बाद परिवार आर्थिक व सामाजिक रूप से कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था. ऐसे में इस दुर्घटना ने परिवार की परेशानियों को ओर बढ़ा दिया है.

इलाज का खर्च वहन करना मुश्किल

इलाज का खर्च वहन करना परिजनों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है. समाजसेवी किशोर पाठक ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भरगामा प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है, इसलिए बच्ची के समुचित इलाज के लिए तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए. उन्होंने मांग की कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिया जाए व इलाज में हरसंभव प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में राहत मिल सके. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले का संज्ञान लेने व पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन