नप सशक्त स्थायी समिति की बैठक में तीन एजेडाें पर लगी मुहर
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 06 Jun 2026 5:49 PM
विज्ञापन
बैठक में कई विकास योजनाओं पर की गयी चर्चा
विज्ञापन
नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को दिया जा रहा गति
फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई. जिसमें आयोजित बैठक में कुल 03 एजेंडा पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय व प्रस्ताव लिया गया. उक्त बैठक में सर्व प्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गयी. जिसके बाद बैठक के एजेंडा संख्या दो में दिनांक 29 दिसंबर 2025 के प्रस्ताव संख्या 03 के क्रम संख्या 07 व दिनांक 13 फरवरी 2026 के प्रस्ताव संख्या 08 के क्रम संख्या 05 व 10 पर चयनित योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति व एजेंडा संख्या 03 में दिनांक 26 फरवरी 2026 को संपन्न हुए बोर्ड के बैठक में चयनित योजनाओं के प्रशासनिक स्वीकृति सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय व प्रस्ताव लिए गये.योजनाओं को दी गयी प्रशासनिक स्वीकृति
नप के सशक्त स्थायी समिति के एक सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नप सशक्त स्थायी समिति के बैठक में विगत बोर्ड की बैठक में चयनित योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति देने पर विचार करते हुए प्रस्ताव लिया गया. जबकि मुख्य पार्षद वीणा देवी ने पूछे जाने पर कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति दिया जा रहा है. जहां जहां जल निकासी को लेकर नाला नही है या नाला जर्जर हो चुका है. वहां नाला का निर्माण कराया जा रहा है. जहां सड़क नही है या सड़क जर्जर हो चुका है. वहां सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. मौके पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप के प्रभारी ईओ सह नगर प्रबंधक शशि आनंद,नप सशक्त स्थायी समिति सदस्यों में मो इस्लाम, मनोज कुमार सिंह,गणेश प्रसाद गुप्ता, नप के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण उर्फ कुंदन सिंह, रजनीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










