12 साल पुरानी सड़क हुई जर्जर, आवागमन में हो रही भारी परेशानी

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 4:19 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत लगभग 12 वर्ष पूर्व निर्मित पक्की सड़क आज बदहाली का शिकार हो चुकी है.

विज्ञापन

भरगामा अररिया से राष्ट्र भूषण पिंटू की रेपोर्ट

भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत अंतर्गत धनगाड़ा गांव में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत लगभग 12 वर्ष पूर्व निर्मित पक्की सड़क आज बदहाली का शिकार हो चुकी है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जगह-जगह सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. स्थानीय समाजसेवी प्रमोद नारायण यादव ने बताया कि यह सड़क धनगाड़ा गांव को सिमरबनी मुख्य बाजार से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है.

बरसात के दिनों में स्थिति ओर भी हो जाता है भयावह

प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, किसान व व्यवसायी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं. सड़क की हालत खराब होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. बरसात के दिनों में स्थिति ओर भी भयावह हो जाती है.जब गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगती है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद अब तक इसकी समुचित मरम्मत नहीं कराई गई है.लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव व समय के साथ सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

नहीं दे रहे कोई ध्यान

कई बार जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले बरसात के मौसम में आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है.लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे जनआंदोलन करने को विवश होंगे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन