ePaper

चित्रकला में छात्र-छात्राओं में दिखायी रचनात्मक प्रतिभा

Updated at : 09 Mar 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
चित्रकला में छात्र-छात्राओं में दिखायी रचनात्मक प्रतिभा

प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय पैकपार में सोमवार को पान सीड्स फाउंडेशन की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय पैकपार में सोमवार को पान सीड्स फाउंडेशन की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना व उन्हें कला के प्रति प्रेरित करना था. कार्यक्रम में पान सीड्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि आर.के. पांडेय (आरएसएम), राजीव कुमार (एएसएम अररिया), विकेश कुमार (एएसएम पूर्णिया), मनोज कुमार (एमडीओ), राजीव कुमार (एमडीओ) व भानु कुमार (एमडीओ) समेत कई अतिथि मौजूद रहे. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक छटू राम व सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल थे. प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैकपार मुस्लिम टोला के प्रभारी प्रधानाचार्य रौशन कुमार रंजन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है व वे कुछ नया करने के लिए प्रेरित होते हैं.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन