कांग्रेसी हर गांव, हर बूथ तक करेंगे संपर्क

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :25 Apr 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसी हर गांव, हर बूथ तक करेंगे संपर्क

संगठन सृजन जन-संपर्क अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने की बैठक

विज्ञापन

अररिया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “संगठन सृजन जनसंपर्क अभियान हर गांव, हर बूथ सृजन साथी मजबूत कार्यक्रम के तहत अररिया जिला कांग्रेस मुख्यालय (गांधी आश्रम) में एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेज़ा ने की. बैठक में वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, हर गांव व हर बूथ तक कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने व “सृजन साथी” बनाने की प्रक्रिया को तेज करने पर विचार-विमर्श किया. आगामी रणनीति व कार्ययोजना को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जमीनी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में अररिया जिले में भी गांव-गांव व बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए सृजन साथी बनाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गयी है. जिससे पार्टी की पकड़ व जनसंपर्क दोनों मजबूत होंगे. इस बैठक में मौजूद जिला पर्यवेक्षक नैयर मसूद खान ने कहा कि यह अभियान केवल संगठन विस्तार का माध्यम नहीं, बल्कि आम लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का सशक्त प्रयास है. उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा, तभी यह अभियान सफल होगा. मौके पर जिला व प्रखंड स्तर के कांग्रेस के सभी नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन