संयुक्त हस्ताक्षर से होगा बैंक खातों का संचालन

ढोलबज्जा पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्यों ने की बैठक
फारबिसगंज. प्रखंड के ढोलबज्जा पैक्स चुनाव में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्यों की एक बैठक शनिवार को नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष फिरोज खान की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन ढोलबज्जा में हुई. जिसमें नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सहित पैक्स के नव निर्वाचित प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों को लोगों ने बुके भेंट कर स्वागत किया. स्वागत समारोह के बाद प्रबंधकारिणी समिति बैठक हुई. बैठक में पैक्स अध्यक्ष के अलावा मौजूद प्रबंध कारिणी समिति सदस्यों में अरुण कुमार मंडल, रंजू देवी, राकेश कुमार रंजन, शंभु पासवान, डोमनी देवी, सुमित कुमार झा, ज्योति झा, रंजू झा, टुनटुन कुमार साह, श्रीजन कुमार ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पैक्स के बैंक खातों का संचालन नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष फिरोज खान व प्रबंधक त्रिदेव कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा. बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस मौके पर बीसीओ राजेश कुमार, भाजपा नेता सह समाजसेवी संजय सम्राट,गुलाम रसूल, राजीव ठाकुर, मो मुख्तार, फिरदौश खान, अरुण मंडल, भोला, त्रिदेव कुमार, रामचंद्र पासवान, शिवेंद्र झा, मो जावेद, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




