डीआइजी ने की मां खडगेश्वरी काली की पूजा

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :25 Apr 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
डीआइजी ने की मां खडगेश्वरी काली की पूजा

पूजा-अर्चना कर नानू बाबा से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

अररिया. विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में एसएसबी डीआइजी मधुकर अमिताभ पहुंचे. जहां डीआइजी ने मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का पूजा-अर्चना की. वहीं मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा ने डीआइजी को माला व चुनरी पहनाकर आशीर्वाद दिया. इसके बाद बाबा खड्गेश्वनाथ महादेव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की. साथ ही मां खड्गेश्वरी काली का पुस्तक भी नानू बाबा के द्वारा भेंट दिये. डीआइजी आने से पूर्व अररिया 56 बटालियन के कमांडेंट पीएन सिंह सहित दर्जनों एसएसबी के प्राधिकारी पहुंच कर चुके थे. अररिया एसएसबी कमांडेंट ने बताया कि सुख समृद्धि की कामना के लिए डीआइजी अररिया पहुंचे थे. जहां मां काली का पूजा-अर्चना कर नानू बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किये. उन्होंने यह भी बताया कि एसएसबी के द्वारा काली मंदिर के आस पास साफ सफाई का अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन