कांग्रेसियों ने पीएम का किया पुतला दहन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Apr 2026 6:21 PM

विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन

फारबिसगंज. स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के स्टेशन चौक पर एकत्रित होकर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने व संचालन प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चंद ऋषिदेव ने किया. इस मौके पर मुख्य रूप से फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि केंद्र की सरकार दावे कर रही है कि रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है. बल्कि सर जमीन पर ठीक इसका उल्टा है. आमलोग रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं. रसोई गैस की किल्लत साफ देखी जा रही है व केंद्र सरकार चुनाव में व्यस्त है. मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शाद अहमद, अनिल सिन्हा, पर्यवेक्षक भोला शंकर तिवारी, शंकर प्रसाद साह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मासूम अंसारी, करण कुमार पप्पू, इरशाद सिद्दीकी, मनोज जायसवाल, कंचन विश्वास, कपिल अंसारी, अमन रजा, दिलकश राज, अब्दुल कैश, मो सज्जाद, मो असफाक, शशि मोहन ठाकुर, रामदेव यादव, डोमी ऋषिदेव, गयानंद ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन