घरेलू गैस सिलेंडर का धड़ल्ले से हो रहा व्यावसायिक उपयोग

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के सिमरबनी, शंकरपुर, महथावा, भरगामा, सुकेला मोड़, खजूरी, चरैयाहाट सहित कई इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है.

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के सिमरबनी, शंकरपुर, महथावा, भरगामा, सुकेला मोड़, खजूरी, चरैयाहाट सहित कई इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है. होटलों में घरेलू सिलेंडरों से मिठाई व अन्य व्यंजन बनता आसानी से देखा जा सकता है, जबकि नियम के अनुसार व्यवसायिक उपयोग के लिए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं. बताया जाता है कि करीब 90 फीसदी दुकानों व ठेलों पर घरेलू सिलेंडर ही जलते हैं. इस पर रोक लगाने के लिए एमओ गणेश कुमार ने कहा कि जल्द ही छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने स्वीकार किया कि घरेलू गैस का दुरुपयोग तेजी से बढ़ा है. इससे सिलेंडरों की मांग व कीमत दोनों प्रभावित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन