सिविल जज ने डॉन पत्रिका का किया विमोचन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 16 Mar 2026 6:54 PM
इस पत्रिका की रचनाएं अत्यंत उपयोगी
अररिया. अररिया शहर के शिवपुरी मोहल्ले में स्थित एजुटेनमेंट क्रिएटिव स्कूल में सोमवार को समारोहपूर्वक वार्षिक पत्रिका डॉन का विमोचन विद्यालय में आयोजित किया गया. पत्रिका के विमोचन के दौरान रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया व संजय मिश्रा अधिवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. सिविल जज रोहित श्रीवास्तव ने पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन किया. इस दौरान विद्यालय के निदेशक दिलीप कुमार झा ने पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य निरूपित करते हुए कहा कि छात्र छात्राएं व शिक्षकों की रचना धर्मिता व प्रतिभा के विकास के लिए इस पत्रिका का प्रकाशन प्रति वर्ष किया जाएगा. मुख्य अतिथि सिविल जज रोहित श्रीवास्तव ने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस पत्रिका की रचनाएं बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी है. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संजय मिश्रा ने कहा कि कम समय में ही इस विद्यालय की अच्छी प्रगति हुई है. छात्र छात्राओं के प्रतिभा व क्षमता को विकसित करने की दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है. कार्यक्रम का संचालन निशिका आनंद व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य विश्वजीत कपूर ने किया. इस अवसर पर शेखर कुमार सहित सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










