बखरी में मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

सभी को साथ लेकर चलना ही मेरा उद्देश्य

विज्ञापन

कुर्साकांटा. बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल को प्रखंड के कमलदाहा पंचायत के बखरी गांव वार्ड संख्या 11 में रविवार को नागरिक अभिनंदन किया गया. इस मौके पर पूर्व भाजपा पंचायत अध्यक्ष नित्यानंद यादव अपने डेढ़ दर्जन समर्थकों के साथ पुनः भाजपा में सम्मिलित हुए. नित्यानंद यादव ने कहा कि वे 10 वर्षों तक भाजपा के पंचायत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन किया. लेकिन व्यस्तता व निजी कारणों से बीच में पार्टी से विमुख हो गया था. लेकिन मन से सदा भाजपा में रहने की ही इच्छा हो रही थी. इसलिए वो आज फिर से भाजपा में आ गये. मंत्री श्री मंडल ने कहा कि नित्यानंद जी के पार्टी में वापसी से पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी. कहा कि इसका लाभ पार्टी को निकटतम विधानसभा चुनाव में होगा. आपदा प्रबंधन मंत्री श्री मंडल ने बताया कि वे 1995 में पहली बार विधायक बने. तब से अबतक पांचवीं बार विधायक व दो बार मंत्री बने हैं. मंत्री ने कहा कि वे कभी जाति या धर्म आधारित राजनीति नहीं किया. वे सभी को एक साथ लेकर राजनीति करने में विश्वास करते हैं. विद्यानंद बाबा ने ग्रामीणों की ओर से मंत्री व अतिथियों का पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया. मौके पर आनंदी यादव, जीवानंद यादव, गणेश यादव, शंभू यादव, बुद्धिनाथ यादव, कृत्यानंद यादव, कलानंद यादव, सुभाष साह, प्रणव गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, मुखिया फिरोज आलम, अरविंद मंडल, विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन