सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार लाने वाले बच्चे हुए सम्मानित

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

छात्रों ने विद्यालय की प्रतिष्ठा में लगाया चार चांद

विज्ञापन

जोगबनी. सरस्वती विद्या मंदिर जोगबनी द्वारा 36वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक व सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार लाने वाले भैया-बहनों को मैडल, पुरस्कार व उनके अभिभावक को अंगवस्त्र देकर वंदना सभा में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के कार्यकारिणी समिति के सचिव राजनंदन यादव, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भागवत प्रसाद मेहता, विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्यानंद मंडल , विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजकुमार, वरिष्ठ आचार्य राजेंद्र साह, शारीरिक प्रमुख विश्वनाथ आचार्य, आचार्य सूर्यकांत के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया गया. उसके पश्चात 36 वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता जो दिनांक 5,6,7 सितंबर 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर फारबिसगंज में आयोजित हुआ था. जिसमें 33 विद्यालय के 850 प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे. राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर पटेलनगर जोगबनी के भैया -बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय के गौरव व प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन