होली व रमजान को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं

Updated:
विज्ञापन
होली व रमजान को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं

होली व रमजान को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

अररिया. जिला सद्भावना मंच अररिया व युवा सद्भावना मंच ने रविवार को जिला पेंशनर समाज कार्यालय में एक संयुक्त बैठक की गी. जिसमें होली व पवित्र रमजान के रोजा को आपसी सद्भाव,भाईचारा व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही ये भी फैसला लिया गया कि होली के दिन सद्भावना मंच के लोग आपसी सद्भाव व प्रेम भाव के साथ होली पर्व मनाने में अपनी पूरी सहभागिता व सहयोग करेंगे. ऐसे भी अररिया हमेशा से आपसी मुहब्बत व भाइचारे के लिए अपनी एक अलग पहचान रखती है. पूरा जिला अपने गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है. बैठक में मंच के लोगों ने निर्णय लिया कि पहले होली पर्व शांतिपूर्ण व आपसी प्रेम मुहब्बत के साथ मनाएंगे. साथ ही 15 मार्च को जिला सद्भावना मंच के द्वारा सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा. मौके पर मंच के वरिष्ठ साथी पूर्व वार्ड पार्षद स्व रेशम लाल पासवान जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर डॉ श्याम लाल यादव, मो मोहसिन, नैय्यरुज्जमा, सत्येंद्र शरण, शम्स आजम, अमित कुमार ,फजलुर रहमान, तौसीफ अनवर,कृत्यानंद ठाकुर आदि मौजूद थे. मालूम हो कि सद्भावना मंच अररिया हर वर्ष सभी समुदाय के पर्व में आपसी प्रेम व भाइचारगी कायम रखने में अहम भूमिका निभाती है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन