23 केंद्रों पर आज होगी बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परीक्षा संचालन को लेकर दिये कई निर्देश

विज्ञापन

अररिया. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 13 सितंबर शनिवार को एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक की गयी. बैठक में सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी सहित संबंधित सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बीपीएससी 71 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा जिले में कुल 23 केंद्र परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें जिला मुख्यालय में 16 व फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय 07 केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा में कुल 9324 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा 12 बजे मध्याह्न से 02 अपराह्न तक आयोजित की जायेगी. शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रातः 9:30 से प्रारंभ होगा व 11 बजे के बाद किसी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. केंद्र में प्रवेश के साथ ही अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग की जायेगी, महिला अभ्यर्थियों के फ्रिस्किंग के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं. सभी अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड लेकर उपस्थित होना है. जिसे परीक्षा अवधि में वीक्षक को हस्ताक्षरित करते हुए समर्पित करना है. केंद्र में मोबाइल, फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजैट लेकर प्रवेश पर सख्त पाबंदी होगी. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06453-222309 पर कार्यरत रहेगा. नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन को लेकर अधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी को सौंपा गया है. विधि व्यवस्था संबंधी संपूर्ण प्रभारी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे. संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है. परीक्षा संचालन के वरीय प्रभार अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा को सौंपा गया है.

जिला मुख्यालय में बनाये गये केंद्र-

प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल अररिया, आजाद एकेडमी अररिया, प्लस टू एमजीएस हाइस्कूल अररिया आरएस, प्लस टू हाई स्कूल अररिया, आदर्श मिडिल स्कूल अररिया आरएस, आदर्श मिडिल स्कूल अररिया बाजार, अपग्रेडेड मिडिल स्कूल जय प्रकाश नगर, आदर्श मिडिल स्कूल ककुड़वा, मिडिल स्कूल हड़ियाबारा, गर्ल्स मिडिल स्कूल खरहिया बस्ती, मिडिल स्कूल रजोखर, अपग्रेड मिडिल स्कूल रहिका टोला साउथ शिवपुरी, अररिया पब्लिक स्कूल वसियाबा, मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल, स्कॉटिश पब्लिक स्कूल रजोखर, स्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल बैजनाथपुर रानीगंज रोड़ अररिया आरएस.

-फारबिसगंज अनुमंडल में बनाये गये परीक्षा केंद्र

प्लस टू ली एकेडमी फारबिसगंज, प्लस टू बीडीजी गर्ल्स हाई स्कूल फारबिगसंज, प्लस टू डीडीएस हाइस्कूल फारबिसगंज, आदर्श मिडिल स्कूल ढ़ोलबज्जा, थाना मिडिल स्कूल फारबिगसंज, रानी सरस्वती विद्या मंदिर कोशी कॉलोनी, मिथिला पब्लिक स्कूल आरबी नगर भद्रेश्वर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन