एबीसी नहर किनारे मिला एक व्यक्ति का शव

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 04 Apr 2026 8:07 PM

विज्ञापन

शव की कर ली गयी है शिनाख्त

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से स्टेशन रोड स्थित एबीसी नहर किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला. मौजूद लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सहित एसआइ अमित कुमार, एसआइ राजनारायण यादव, घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पुलिस ने शव की शिनाख्त की. पुलिस ने स्थानीय लोगों से मृतक व्यक्ति के बारे में पूछताछ की. लेकिन किसी लोगों के पास मृतक व्यक्ति की जानकारी नहीं थी. इसके बाद शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गयी है. एफएसएल टीम ने भी शव का मुआयना कर लिया है. उसके बाद मृतक व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त के लिए शव को सुरक्षित रखा है. साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के अनुसार मृतक व्यक्ति के मृत होने से पूर्व 03 से 04 घंटे वह जिंदा रहा है. यदि किसी को सूचना दी जाती तो चिकित्सक से बेहतर इलाज कराकर उसे बचाया जा सकता था.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन